Kalam Vahini

Blog Details

कानपुर के अपूर्व सक्सेना को अखिल भारतीय जन संघ में बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले अपूर्व सक्सेना को अखिल भारतीय जन संघ ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें “क्षेत्रीय सचिव, बुंदेलखंड क्षेत्र उत्तर प्रदेश” तथा “प्रभारी कानपुर महानगर” नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति पत्र पर अखिल भारतीय जन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के हस्ताक्षर हैं।

पार्टी ने उम्मीद जताई है कि अपूर्व सक्सेना अपने नेतृत्व और कार्यशैली से संगठन को और मजबूत करेंगे तथा युवाओं और आम कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। समर्थकों का कहना है कि अपूर्व सक्सेना लंबे समय से जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिसका परिणाम अब उन्हें इस नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

उनकी नियुक्ति के बाद कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।